विराट सेना ने इंदौर टेस्ट में बांग्लादेश को रौंद्रा, तीसरे ही दिन हासिल की बड़ी जीत

गेंदबाजों  के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी बांग्लादेशी टीम की अच्छे से परीक्षा ली, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाये।

टीम इंडिया ने इंदौर टेस्ट में तीसरे दिन ही बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से रौंद्र दिया है, इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढत बना ली है, दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 31 रन देकर चार विकेट हासिल किये, उन्होने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे, उनके अलावा अश्विन ने दूसरी पारी में तीन और पहली पारी में दो विकेट हासिल किये थे, इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 243 रनों की शानदार पारी खेली थी।

नहीं कर सके संघर्ष
बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट मुकाबले में हर तरह से टीम इंडिया से पीछे दिखी, मेहमान टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की फैसला लिया,
लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज बेबस दिखे, मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रनों में सिमट गई, कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता सका।

भारतीय बल्लेबाजों ने ली क्लास
गेंदबाजों  के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी बांग्लादेशी टीम की अच्छे से परीक्षा ली, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाये,
उनके साथ रहाणे और जडेजा ने भी अर्धशतक ठोंका, जिसकी वजह से टीम इंडिया दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 493 रन बनाने में सफल रही, 343 रनों की बढत के बाद विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में भी फिसड्डी 
दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, इशांत शर्मा और उमेश यादव ने शुरुआत में ही झटका दे दिया, फिर शमी ने भी दबाव कम नहीं होने दिया।
मुश्फिकुर रहीम (64 रन) और मेहदी हसन मिराज (38 रन) ने कुछ देर संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी ज्यादा देर नहीं टिक सके, नतीजा तीसरे ही दिन बांग्लादेश की टीम बुरी तरह से हारी।