विधायक अदिति सिंह ने लिये सात फेरे, पिता को यादकर लिखी भावुक कर देने वाली बात

अंगद सैनी से पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए अदिति सिंह ने कहा, कि उनका नेचर बहुत अच्छा लगा था, वहीं अंगद अदिति की लोगों की सेवा करने के जज्बे से काफी प्रभावित हैं।

यूपी विधानसभा में रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ गुरुवार रात सात फेरे ले लिये, दोनों की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी, 20 नवंबर को अदिति की मेहंदी की रस्म की गई, जिसमें राजनीति के अलावा दूसरे क्षेत्रों के भी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

नहीं बदली गई शादी की तारीख
मालूम हो कि अदिति के पिता अखिलेश सिंह का हाल ही में स्वर्गवास हो गया था, एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए अदिति ने बताया था कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है,
तो भी शादी की तारीख नहीं बदली जानी चाहिये, उनकी इच्छा को देखते हुए ही शादी की तारीख को आगे नहीं बढाया गया।

पति के बारे में क्या कहा 
अंगद सैनी से पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए अदिति सिंह ने कहा, कि उनका नेचर बहुत अच्छा लगा था, वहीं अंगद अदिति की लोगों की सेवा करने के जज्बे से काफी प्रभावित हैं,
अदिति ने कहा कि पहली मुलाकात में ही अंगद मुझे पसंद आ गये थे, सबसे खास बात ये है कि जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होने मेरे बारे में जाने, यही बात मुझे काफी प्रभावित कर गई।

भावुक ट्वीट
शादी के दिन अदिति सिंह ने पिता अखिलेश सिंह को यादव कर भावुक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उन्होने ट्विटर पर लिखा था कि वो अपने पापा को मिस कर रही हैं,
उन्होने सगाई की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,  एक पिता का सबसे बड़ा सपना बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, लेकिन आज इस खुशी के मौके पर आप साथ नहीं है, आपकी बहुत याद आ रही है।

कुछ महीने पहले पिता का निधन
आपको बता दें कि रायबरेली से कई बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह कैंसर से पीड़ित थे, कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया था,
उन्होने ही अपनी बेटी की शादी पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय की थी, दोनों परिवार सालों से सक्रिय राजनीति में है।