जानिये, कैसे तय हुआ अदिति सिंह का अंगद से रिश्ता, कभी राहुल गांधी की बनने वाली थी दुल्हन

शादी से पहले अंगद सैनी से मुलाकात पर अदिति ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

रायबरेली से युवा कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के नवांशहर विधायक अंगद सैनी से 21 नवंबर को दिल्ली में होनी है, इस शादी को लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा है, दरअसल अदिति और अंगद दोनों सियासी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, आइये आपको बताते हैं कि रायबरेली की बेटी की शादी कैसे पंजाबी मुंडे से तय हुई।

पिता ने तय किया था रिश्ता 
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए अदिति सिंह ने बताया कि अंगद सैनी से उनका रिश्ता उनके पिता अखिलेश सिंह ने तय किया था,
अदिति ने कहा कि दोनों सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, अंगद का परिवार भी पुराने कांग्रेसी हैं, मेरे पिताजी भी यूथ कांग्रेस में थे, दोनों परिवार एक-दूसरे को सालों से जानते हैं, मेरे पिताजी को ये रिश्ता सही लगा तो उन्होने शादी के लिये बात चलाई।

दिसंबर 2018 में सगाई
शादी से पहले अंगद सैनी से मुलाकात पर अदिति ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी,
लेकिन तभी अदिति के पापा अखिलेश सिंह की तबीयत नरम-गरम रहने लगी, वो कैंसर के मरीज थे, अखिलेश सिंह ने अपनी बेटी से कहा था कि बेटे मुझे कुछ भी हो जाता है, तो भी तुम शादी की तारीख मत बदलना, उन्हीं की इच्छा के अनुसार ये शादी हो रही है।

क्या पसंद आया 
अदिति सिंह से पूछा गया कि अंगद सैनी में ऐसा क्या है, जो उन्हें पसंद आया, तो उन्होने बताया कि अंगद का स्वाभाव काफी शांत और धैर्य वाला है, जबकि मैं तो कभी-कभी गुस्सा भी कर लेती हूं।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले अदिति का नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जुड़ा था, कहा गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं, हालांकि अदिति ने उन अफवाहों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी को भाई जैसा बताया था।