आदित्य ठाकरे ने ली सोनिया गांधी के नाम की शपथ, तो बीजेपी ने दी उलाहना, हिंदुत्व खोखला...
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने आदित्य ठाकरे के सोनिया गांधी के नाम पर शपथ लेने पर तंज कसा है।
महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच सोमवार को मुंबई के होटल हयात में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के विधायकों की एक मीटिंग हुई, जिसमें सभी विधायकों की परेड कराई गई, पार्टी के साथ रहने की शपथ दिलाई गई, जब शपथ ली जा रही थी, तो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के नाम की जगह सोनिया गांधी का नाम ले लिया, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा है।बीजेपी ने कसा तंज
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने आदित्य ठाकरे के सोनिया गांधी के नाम पर शपथ लेने पर तंज कसा है, उन्होने कहा कि शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है,
ये दिखाता है कि उनका हिंदुत्व कितना खोखला है, इसके साथ ही आशीष शेलार ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान 162 विधायकों की मौजूदगी को लेकर भी आशंका जाहिर की।
पहचान परेड लोकतंत्र के साथ मजाक
आशीष शेलार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की पहचान परेड जनता और लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक है,
आपको बता दें कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे लगातार दावा कर रहे हैं कि बहुमत उनके पास है, इसी के अंतर्गत उन्होने विधायकों की परेड कराई है।
विश्वासमत परीक्षण से नहीं की जा सकती बराबरी
कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने होटल में विधायकों की परेड कराई, उन्होने दावा करते हुए कहा कि 162 विधायकों का समर्थन हमारे पास है,
इसके कुछ देर बाद ही आशीष शेलार ने कहा कि विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से इसकी बराबरी नहीं की जा सकती, हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।
जीत को लेकर आश्वस्त
आशीष शेलार ने कहा कि पहचान परेड गवाहों के लिये होती है, जिसमें वो अपराधियों की पहचान करते हैं, हम विधानसभा के पटल पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं,
होटल में इस तरह की परेड बहुमत साबित करने में सहायक नहीं होगी, आपकी अपनी तस्वीर हो सकती है, ताकत दिखाने के लिये आपके अपने फोटोग्राफर हो सकते हैं, लेकिन बीजेपी फडण्वीस और अजित पवार के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी।



