शपथग्रहण से पहले नाराज अजित पवार 'लापता', एनसीपी की ओर से दी जा रही सफाई
एक दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा था कि वो एनसीपी में हैं और वहीं बने रहेंगे, इस बारे में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाले एनसीपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, खबर है कि शपथग्रहण समारोह से ठीक पहले उन्होने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है, वो कहां हैं फिलहाल इसकी जानकारी किसी को नहीं है, हालांकि एनसीपी के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वो कहीं लापता नहीं हुए हैं, बल्कि उन्होने खुद ही अपना फोन बंद किया है, क्योंकि लोग बार-बार उन्हें फोन कर परेशान कर रहे थे, पार्टी की ओर से कहा गया है कि अजित पवार शपथ ग्रहण में शामिल होने जरुर पहुंचेंगे।फिलहाल तस्वीर साफ नहीं
मालूम हो कि अजित पवार का सरकार में क्या रोल होगा, फिलहाल इसकी तस्वीर साफ नहीं है, उन्हें सरकार में क्या जिम्मेदारी मिलेगी,
इसे लेकर ना तो गठबंधन की ओेर से और ना ही एनसीपी की ओर से कुछ कहा गया है, कहा जा रहा है कि अजित पवार नई सरकार में बड़े पद की मांग कर रहे हैं।
मैं एनसीपी में हूं
एक दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा था कि वो एनसीपी में हैं और वहीं बने रहेंगे, इस बारे में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है, साथ ही उन्होने कहा था कि
अभी मेरे पास कहने के लिये कुछ नहीं है, मैं सही समय आने पर बोलूंगा, मैंने पहले भी कहा था कि एनसीपी में हूं, और एनसीपी में ही रहूंगा, शरद पवार हमारे नेता हैं।
4 दिन के डिप्टी सीएम
मालूम हो कि पिछले शनिवार को अचानक महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया, अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को बिना भरोसे में लिये बीजेपी से हाथ मिला लिया,
देवेन्द्र फडण्वीस सीएम और अजित पवार रातों-रात डिप्टी सीएम बन गये, लेकिन बहुमत परीक्षण से पहले ही अजित पवार ने पाला बदल लिया, लिहाजा सिर्फ 4 दिन में ही बीजेपी सरकार गिर गई।
Mumbai: Ajit Pawar arrives at Silver Oak, residence of Nationalist Congress Party (NCP) Chief Sharad Pawar. Party leaders Jayant Patil and Praful Patel are already present at the residence. #Maharashtra pic.twitter.com/yrljkvisCs— ANI (@ANI) November 28, 2019


