बिग बॉस-13 के घर से निकलने के बाद इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा, बताया कौन होगा विनर

अरहान खान बिग बॉस के घर से सिर्फ 2 हफ्ते में ही बाहर हो गये, शो पर उन्होने अपने तीखे तेवर और सिद्धार्थ से बहस की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी।

छोटे परदे का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस-13 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, लड़ाई-झगड़े, हाथापाई और टास्क पूरा करने की टेंशन, इन सबके बीच हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है, ऐसे में अभी तक इस सीजन के विनर का अंदाजा लगा पाना मुश्किल काम लग रहा है, लेकिन हाल ही में एकर कंटेस्टेंट ने इस सीजन के विनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कुछ समय पहले ही बेघर हुए अरहान खान हैं, जिन्होने बिग बॉस-13 के घर से बाहर आते ही घर के कई राज खोले हैं।

दो हफ्ते में बाहर
अरहान खान बिग बॉस के घर से सिर्फ 2 हफ्ते में ही बाहर हो गये, शो पर उन्होने अपने तीखे तेवर और सिद्धार्थ से बहस की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी,
एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अरहान ने घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया  से खास बात की, उन्होने इस बातचीत में इस सीजन के विनर के नाम का भी खुलासा किया, हालांकि ये उनकी निजी राय है।

कौन होगा विनर
अरहान से जब पूछा गया कि उनके अनुसार इस सीजन का विनर कौन हो सकता है, तो उन्होने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि रश्मि देसाई बिग बॉस-13 जीत सकती है,
मालूम हो कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हर कंटेस्टेंट से ऐसा ही सवाल पूछा जाता है, और सभी अपनी पसंद के अनुसार विनर का अंदाजा लगाते हैं।

रश्मि के करीबी दोस्त
अरहान खान पहले से ही रश्मि के करीबी दोस्त हैं, बिग बॉस के घर में भी उन्होने रश्मि का फेवर लेना शुरु कर दिया था, वो कई बार सिद्धार्थ शुक्ला से पंगा लेते हुए भी नजर आये थे,
वहीं अपनी जर्नी के दौरान उन्होने शानदार परफॉरमेंस भी दी थी, अरहान जहां रश्मि को विनर मांगते हैं, वहीं सिद्धार्थ को भी कम नहीं आंकते, उन्होने कहा कि सिद्धार्थ आखिरी पड़ाव तक जाएंगे।