फैन ने भूमि पेडनेकर को शादी के लिये किया प्रपोज, एक्ट्रेस से जवाब से लूट ली महफिल
भूमि पेडनेकर के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, हाय खूबसूरत मैम, मैं आपकी तस्वीर देखे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता, आप बेहद खूबसूरत हो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति, पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं, इस फिल्म की जितनी चर्चाएं हर ओर फैली हुई है, उतनी ही फिल्म में एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है, इस बीच भूमि शुक्रवार को उस समय मीडिया की सुर्खियों में आ गई, जब उनके एक फैन ने उन्हें शादी के लिये प्रपोज किया।शादी के लिये प्रपोज
दरअसल भूमि पेडनेकर के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, हाय खूबसूरत मैम, मैं आपकी तस्वीर देखे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता, आप बेहद खूबसूरत हो, काश आप एक आम लड़की होती,
अब आप सेलिब्रिटी हो, कितना भी प्यार कर लूं, लेकिन कोई चांस ही नहीं है, कि आप कोई नॉन सेलिब्रिटी से शादी करो, दुख होता है।
एक्ट्रेस का जवाब
फैन के प्यारे और भावुक प्रपोजल का जवाब देने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई, उन्होने रिप्लाई करते हुए लिखा, सेलिब्रिटी और नो सेलिब्रिटी, शादी के चांस अभी कम ही है,
लेकिन मैं आपको खुद को मिस करने से नहीं रोक सकती, अकसर बिग स्क्रीन पर आती रहूंगी जैसा भी संभव होगा, भूमि का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इतने प्यार से मना किया
भूमि के जवाब ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी है, एक यूजर ने लिखा, क्या बात है इतने प्यार से मना किया कि लड़का घायल और कायल दोनों हो गया,
तो एक और यूजर ने लिखा, ये सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है, हो सकता है कि वो किसी दिन किसी आम आदमी से शादी कर लें, इसी तरह के कई कमेंट इस पर आ रहे हैं।
फिल्म होने वाली है रिलीज
भूमि किस से शादी करती हैं ये तो उनका निजी मामला है, फिलहाल उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो पति, पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है,
फिल्म में भूमि के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में है। इससे पहले भूमि की फिल्म बाला रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और यामी गौतम भी थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।



