मैच फिक्सिंग के लपेटे में फंसा टीम इंडिया का ये क्रिकेटर, क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, पूछताछ
तीस वर्षीय तेज गेंदबाज ने साल 2010 में टीम इंडिया के लिये डेब्यू किया था, उन्होने 4 टेस्ट और 5 वनडे मैचों में टीम इंडिया की जर्सी पहनी।
कर्नाटक प्रीमियर लीग के मैच फिक्सिंग कांड में टीम इंडिया के भी एक क्रिकेटर का नाम आ चुका है, मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने अब तक मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लीग की टीम बेलगावी पैंथर्स के मालिक आसिफ अली का भी नाम शामिल है, अब इस मामले की जांच एक इंटरनेशनल खिलाड़ी तक पहुंच चुका है, क्राइम ब्रांच ने टीम इंडिया के लिये खेल चुके अभिमन्यु मिथुन को पूछताछ के लिये नोटिस भेजा है, मिथुन केपीएल टीम शिवमोगा लॉयंस के कप्तान थे।सूरत में हैं मिथुन
तीस वर्षीय तेज गेंदबाज ने साल 2010 में टीम इंडिया के लिये डेब्यू किया था, उन्होने 4 टेस्ट और 5 वनडे मैचों में टीम इंडिया की जर्सी पहनी, वो पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं,
जिन्हें केपीएल के मैच फिक्सिंग के लिये पूछताछ के लिये नोटिस भेजा गया है, मिथुन फिलहाल सूरत में हैं, वो कर्नाटक की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं, मिथुन पिछले साल शिवमोगा लॉयंस के कप्तान थे, हालांकि उनकी कप्तानी में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी।
पूछे जाएंगे सवाल
अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि उन्होने मिथुन से पूछताछ के लिये कुछ सवाल तैयार किये हैं, हम उनसे उनके पिछले सीजन में किये गये प्रदर्शन के बारे में पूछेंगे,
हमने इस बारे में बीसीसीआई को भी जानकारी दे दी है, ये इसलिये भी जरुरी था, क्योंकि मिथुन इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं, इससे पहले आईपीएल खेल चुके सीएम गौतम और अबरार काजी को फिक्सिंग के लिये गिरफ्तार किया जा चुका है।
श्रीसंथ की जगह मौका
फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने के ढाई महीने के भीतर ही अभिमन्यु को टीम इंडिया से बुलावा आ गया, उन्हें चोटिल श्रीसंथ की जगह मौका दिया गया था,
2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होने सीरीज के तीसरे वनडे में डेब्यू किया था, इसी साल जुलाई में उन्होने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टेस्ट डेब्यू किया था, अपने पहले टेस्ट में उन्होने 4 विकेट हासिल किये।


