आप सोते रहे महाराष्ट में हो गया बड़ा खेल, फडण्वीस बनें दोबारा सीएम, इस पार्टी ने दिया साथ
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शपथ लेने के बाद सीएम देवेन्द्र फडण्वीस ने कहा कि हमें सरकार बनाने का जनादेश मिला था, लेकिन शिवसेना ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन की कोशिश की।
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उठापटक हो गया है, तमाम अटकलों और कयासबाजियों के बीच राज्य में बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है, बीजेपी के देवेन्द्र फडण्वीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर एक बार फिर से शपथ ले ली है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, इसके साथ ही एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है, पूरी एनसीपी बीजेपी के साथ है या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, सूत्र का दावा है कि सिर्फ एनसीपी के 25 से 30 विधायक को लेकर अजित पवार ने सरकार बनवाई है।स्थिर सरकार चाहिये, खिचड़ी नहीं
शपथ लेने के बाद सीएम देवेन्द्र फडण्वीस ने कहा कि हमें सरकार बनाने का जनादेश मिला था, लेकिन शिवसेना ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन की कोशिश की,
जिसका नतीजा ये निकला कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया, महाराष्ट्र की जनता को स्थिर सरकार चाहिये ना कि कोई खिचड़ी, शिवसेना ने जनादेश का सीधे तौर पर अपमान किया है, इसके साथ ही उन्होने अजित पवार का आभार भी जताया और कहा कि मैं आभारी हूं, कि वो मेरे साथ आए, अब महाराष्ट्र को स्थिर सरकार मिलेगी।
किसानों के लिये साथ आये
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि हम लोगों की समस्या के लिये साथ आये हैं, खासकर हम किसानों की समस्या खत्म करना चाहते हैं,
उनकी भलाई के लिये ही हम सरकार में आये हैं, छोटे पवार ने कहा कि लोगों ने जिसे सरकार बनाने के लिये चुना था, उन्हीं को सरकार बनानी भी चाहिये।
पहले से चल रही थी बात
इस दौरान बीजेपी विधायक रामचरण ने कहा कि रातों-रात कुछ भी नहीं हुआ है, वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत पहले से ही चल रही थी,
हम सभी जनता खाकर किसानों की भलाई के लिये साथ आये हैं, बीजेपी और एनसीपी ने साथ में सरकार बनाई है, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं, कि महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार अब लोगों को मिल गई है।
पीएम ने दी बधाई
दोबारा सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने देवेन्द्र फडण्वीस और डिप्टी सीएम अजित पवार को बधाई दी है, उन्होने ट्विटर पर लिखा कि मुझे यकीन है कि
दोनों मिलकर महाराष्ट्र के विकास और भविष्य के लिये काम करेंगे।
#WATCH Mumbai: Devendra Fadnavis takes oath as Maharashtra Chief Minister again, oath administered by Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhawan. pic.twitter.com/kjWAlyMTci— ANI (@ANI) November 23, 2019



