पति की इस गंदी आदत ने छीन ली एम्स की डॉक्टर सोनम की जिंदगी, एक साल में ही सब हो गया बर्बाद
सोनम फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर थी, उनके पति डॉ. शिखर मोर एम्स दिल्ली में चिकित्सक हैं।
गुरुग्राम में ड्रग्स ओवरडोज लेने से निजी अस्पताल की डॉक्टर सोनम मोतिस (29 साल) की मौत का मामला सामने आया है, पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले पति से विवाद के बाद महिला डॉक्टर दिल्ली से गुरुग्राम स्थित सेक्टर-43 में शिफ्ट हुई थी, आइये आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है, कैसे डॉ. सोनम को ड्रग्स की लत लग गई, शादी के एक साल के भीतर ही उनका पूरा हंसता-खेलता परिवार तहस-नहस हो गया।निजी अस्पताल में डॉक्टर
सोनम फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर थी, उनके पति डॉ. शिखर मोर एम्स दिल्ली में चिकित्सक हैं, गुरुग्राम सुशांत लोक पुलिस थाने ने शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है,
फॉरेसिंक विशेषज्ञ डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि मौत का कारण ड्रग्स ओवरडोज है, पुलिस ने बताया कि सोनम के पिता ने 18 नवंबर को बेटी को कॉल किया था, लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया।
पलंग के नीचे बेसुध
जिसके बाद उन्होने फ्लैट के सुरक्षाकर्मी को फोन किया, तो उन्होने देखा कि डॉ. सोनम पलंग के नीचे बेसुध पड़ी थी, वहां कुछ इंजेक्शन पड़े थे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने सबको सूचना दी,
सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
एम्स में तैनात थे पति-पत्नी
पुलिस के अनुसार राजस्थान कोटा निवास ओंकार लाल मोतिस (65 साल) ने बताया कि उनकी बेटी सोनम की शादी मथुरा निवासी डॉ. शिखर मोर के साथ पिछले साल 2018 में हुई थी,
शिखर और सोनम दोनों दिल्ली स्थित एम्स में डॉक्टर थे, शादी के बाद सोनम को पता चला कि शिखर नशा करता है, और वो सोनम पर भी नशा करने का दबाव डालता था, ऐसा ना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
घर से निकाला
इसी साल अप्रैल में उनकी बेटी की हालत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, सितंबर 2019 में शिखर मोर साउथ एक्स स्थित अपना घर छोड़कर एम्स के हॉस्टल में रहने लगा,
और उसने सोनम को भी घर से निकाल दिया, जिसके बाद सोनम ने एम्स की नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम शिफ्ट हो गई।



