शोएब अख्तर ने दूसरे बेटे की तस्वीर पोस्ट की, तो भज्जी ने लिखी ऐसी बात, नहीं रुक रही लोगों की हंसी

शोएब अख्तर ने जैसे ही ये तस्वीर ट्वीट की, तो हरभजन सिंह ने उन्हें ट्रोल कर दिया, पहले भज्जी ने बच्चे को आशीर्वाद दिया, फिर एक ऐसा कमेंट लिखा, कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

एक दौर में पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बल्लेबाजों के लिये काल कहा जाता था, शोएब की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और तेज गेंदबाजों में होती थी, अख्तर ने कई बार अपनी गेंदबाजी से मैच का पासा पलटा, वो मैदान पर बेहद आक्रामक दिखते थे, लेकिन मैदान से बाहर उनका एक अलग व्यक्तित्व भी है, इस तेज गेंदबाज को इस बार हरभजन सिंह ने अपनी ट्वीट की फिरकी से क्लीन बोल्ड कर दिया है।

दूसरे बेटे के साथ तस्वीर
दरअसल रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अपने दूसरे बेटे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, आपको बता दें कि अख्तर इसी साल जुलाई में दूसरी बार पापा बने, उनकी शादी 2014 में हुई थी,
7 नवंबर 2017 को पहली बार पापा बने थे, उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद मिकाईल अली है, शोएब अख्तर ने अपने दूसरे बेटे की तस्वीर पोस्ट कर लोगों ने उसे आशीर्वाद करने को कहा।

भज्जी ने कर दिया ट्रोल
शोएब अख्तर ने जैसे ही ये तस्वीर ट्वीट की, तो हरभजन सिंह ने उन्हें ट्रोल कर दिया, पहले भज्जी ने बच्चे को आशीर्वाद दिया, फिर एक ऐसा कमेंट लिखा,
कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है, हरभजन सिंह ने लिखा, भगवान उसे आशीर्वाद दे...  बधाई, स्पीड कम नहीं हुई ब्रदर।

भारत की तारीफ 
आपको बता दें कि शोएब अख्तर अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वो विश्लेषक के तौर पर काम कर रहे हैं, उनका एक यू-ट्यूब चैनल भी है, जिस पर वो सभी मैचों का विश्लेषण करते हैं,
हाल ही में भारत-बांग्लादेश तीसरे टी-20 मैच में जीत के बाद अख्तर ने टीम इंडिया की प्रशंसा की थी, उन्होने कहा था कि भारत ने खुद को बॉस के रुप में साबित किया।