बीजेपी से निपटने के लिये नीतीश ने प्रशांत किशोर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आरसीपी-ललन सिंह छूटे पीछे

चुनावी रणनीतिकार और जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार के साथ झारखंड विधानसभा में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर बीजेपी निशाना साध रही है, उनका कहना है कि महाराष्ट्र के महाभारत के पीछे उनका ही दिमाग है, उन्होने ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सीएम के सपने दिखाये, जिसके बाद वो सीएम की कुर्सी पाने के लिये बीजेपी से नाता तोड़ लिया। इन सब के बीच एक खबर ये भी है कि अब प्रशांत किशोर बीजेपी के खिलाफ झारखंड में प्रचार करेंगे।

जदयू के स्टार प्रचारक
चुनावी रणनीतिकार और जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार के साथ झारखंड विधानसभा में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे,

नीतीश की पार्टी ने पीके को अपने स्टार प्रचारक बनाया है, आपको बता दें कि जदयू झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

दूसरे नंबर पर पीके 
जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिये स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें पीके का नाम नीतीश कुमार के बाद दूसरे नंबर पर है।
उनके बाद राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का नाम शामिल है।

अकेले लड़ रही चुनाव
मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू अकेले ही चुनावी मैदान में है, बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार झारखंड में कई जनसभाएं करेंगे,
जदयू ने झारखंड में भी बिहार की तरह शराबबंदी के मामले को चुनावी मुद्दा बनाया है, फिलहाल झारखंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार है, लेकिन इस बार बीजेपी भी अकेले ही चुनावी ताल ठोंक रही है, उनके दोनों सहयोगी आजसू और लोजपा ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं।