खेसारी लाल यादव का अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त डांस, भोजपुरी गाने में दोनों ने किया जमकर रोमांस, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म साथिया का है, वैसे तो ये फिल्म और गाना पहले ही रिलीज हो चुका  है, लेकिन एक बार फिर से ये यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार बन चुके हैं, उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रजनीकांत भी कहा जाने लगा है, अब आप समझ ही गये होंगे, कि रजनीकांत का मतलब क्या होता है, मतलब ये कि खेसारी जो करते हैं उनके फैंस उसे सिर आंखों पर बिठा लेते हैं, आये दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन दिनों खेसारी और अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर जबरदस्त रोमांस करते दिख रहे हैं।

साथिया का गाना 
आपको बता दें कि ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म साथिया का है, वैसे तो ये फिल्म और गाना पहले ही रिलीज हो चुका  है, लेकिन एक बार फिर से ये यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है,
इस गाने को खेसारी ने भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है, गाने में दोनों भोजपुरी स्टार्स के बीच अच्छी कैमेस्ट्री दिख रही है, इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अलग-अलग ड्रेस 
इस गाने में अक्षरा सिंह अलग-अलग ड्रेसेज में दिख रही है, उन पर नीला दुपट्टा और लाल लहंगा खूब फब रही है, इसके अलावा वो साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं,
तो खेसारी भी सफेद फ्लॉरल शर्ट में शानदार लग रहे हैं, इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

एक्शन हीरो और कॉमेडी किंग
खेसारी को भोजपुरी सिनेमा का एक्शन हीरो और कॉमेडी किंग कहा जाता है, अक्षरा सिंह के साथ उनका रोमांस तो हिट हो ही गया,
लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी और आम्रपाली दूबे के साथ पसंद की जाती है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें