बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता को पीटा, कुमार विश्वास ने कहा ई ना चौलबे दीदी, वीडियो
बीजेपी उम्मीदवार के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक बीजेपी नेता ने लिखा है, तृणमूल के गुंडे की गुंडई देखिये, जख्म भर जाएंगे, लेकिन ये घटना पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के अंत का स्पष्ट संकेत है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और करीमपुर विधासभा उपचुनाव में उम्मीदवार जयप्रकाश मजूमदार के साथ नदिया जिले के फीपुलखोला इलाके में सोमवार को मतदान केन्द्र में दाखिल होते समय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट की, वीडियो में कुछ लोग बीजेपी उम्मीदवार के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।कुमार विश्वास का ट्वीट
चर्चित कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है, कि दीदी क्या है ये सब, इतने साल ऐसी ही वामपंथी गुंडई से लड़कर आप सत्ता में आई और सत्ता पाकर खुद भी वैसी ही हो गई,
ई ना चौलबे दीदी, कुमार विश्वास का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोकतंत्र का अंत
बीजेपी उम्मीदवार के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक बीजेपी नेता ने लिखा है, तृणमूल के गुंडे की गुंडई देखिये, जख्म भर जाएंगे, लेकिन ये घटना पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के अंत का स्पष्ट संकेत है,
बीजेपी नेता ने ये भी आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता फर्जी मतदाता थे, जो मतदान को बाधित करने के इरादे से वहां इकट्ठे हुए थे।
2021 में विधानसभा चुनाव
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है, तो बीजेपी तेजी से आगे बढ रही है, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 42 में से 18 सीटें हासिल की,
जिसके बाद से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं, कहा जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में टीएमसी की सीधी टक्कर बीजेपी के साथ होगी, इसी वजह से पिछले कुछ समय से लगातार दोनों दलों में टकराहट की खबरें आती रहती है।
दीदी @MamataOfficial क्या है ये सब 😳? इतने साल ऐसी ही वामपंथी गुंडई से लड़कर आप सत्ता में आईं और सत्ता पाकर ख़ुद भी वैसी ही हो गईं ?😳 ई ना चौलबे दीदी 👎🇮🇳 https://t.co/dM3mqMNgvO— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 25, 2019
.@BJP4Bengal Candidate for Karimpur Assembly Bypoll, Joy Prakash Majumdar dragged, pushed & kicked by TMC goons— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) November 25, 2019
Democracy is non-existent in Bengal due to TMC's hooliganism & anarchy
Our brave karyakartas will not bow down to their cowardice attacks
pic.twitter.com/lZGskUMDK4


