मलाइका अरोड़ा के सामने बुजुर्ग शख्स ने जाहिर की ऐसी ख्वाहिश, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
उस शख्स ने पहले तो मलाइका के साथ संभलकर सेल्फी लिया, फिर तस्वीर के बाद एक्ट्रेस आगे बढने लगी, तो इस शख्स ने हाथ बढाकर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की।

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली मलाइका अरोड़ा को अकसर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है, कई बार उन्हें फैंस भी घेर लेते हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मलाइका इस वीडियो में अपनी कार से नीचे उतरती दिख रही हैं।

बुजुर्ग में मांगी सेल्फी
जैसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी कार से नीचे उतरती है, तभी एक उम्रदराज फैन उनके पास दौड़ कर आते हैं, वो एक्ट्रेस को सेल्फी के लिये पूछते हैं,
वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके ऐसा पूछने से एक्ट्रेस पहले थोड़ा चौंक गई, फिर उन्हें सेल्फी के लिये इजाजत दे दी।

हाथ मिलाने की कोशिश
उस शख्स ने पहले तो मलाइका के साथ संभलकर सेल्फी लिया, फिर तस्वीर के बाद एक्ट्रेस आगे बढने लगी, तो इस शख्स ने हाथ बढाकर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की,
लेकिन मलाइका ने मना करते हुए जिम की ओर तेजी से बढ गई, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर योगेन शाह नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिस पर एक यूजर ने  कमेंट कर लिखा है, मलाइका भौजी के चचा भी फैन हैं।

स्टाइल और लुक के लिये ट्रोल
आपको बता दें कि जिम के बाहर मलाइका कई बार अपने स्टाइल और लुक को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं, इंस्टाग्राम पर मलाइका के करीब 8.2 मिलियन फॉलोवर्स है,
आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वो इस प्लेटफॉर्म पर कितनी लोकप्रिय हैं, व वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें