मनीष पांडे ने सिर्फ बाउंड्री से ही ठोंक दिया शतक, तूफानी बल्लेबाजी से मचाया कोहराम

मनीष पांडे ने सिर्फ बाउंड्री से ही अपना शतक पूरा कर लिया, इस पारी के दौरान उन्होने 12 चौके और  10 छक्के लगाये।

भारत में इन दिनों सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसमें तमाम क्रिकेट संघ और रणजी टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनमें कुछ राज्य की टीमों में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, कर्नाटक की कप्तानी कर रहे मनीष पांडे ने तूफानी शतक लगाकर कमाल कर दिया है, उनके शतक की खूब चर्चा हो रही है।

54 गेंदों में 129 रन
रविवार तक टीम इंडिया के साथ रहे स्टाइलिश बल्लेबाज मनीष पांडे ने मंगलवार सुबह कर्नाटक टीम के लिये तूफानी शतक लगाया, उन्होने 54 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली,
पांडे ने बतौर कप्तान ये पारी सर्विसेज टीम के खिलाफ खेली, जिसकी वजह से कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन बनाये।

चौके-छक्कों से बनाया शतक
हैरान करने वाली बात ये है कि पांडे ने सिर्फ बाउंड्री से ही अपना शतक पूरा कर लिया, इस पारी के दौरान उन्होने 12 चौके और  10 छक्के लगाये, यानी अगर बाउंड्री के रन को जोड़े तो 108 हो जाता है,
बहुत कम मौकों पर ऐसा देखा जाता है, कि जब कोई बल्लेबाज टी-20 मैच में इतने चौके और छक्के लगाये।

घरेलू क्रिकेट में दूसरा शतक
मनीष पांडे का घरेलू टी-20 में ये दूसरा शतक है, मालूम हो कि मनीष आईपीएल के पहले भारतीय शतकवीर हैं, पांडे इन दिनों अच्छी फॉर्म में हैं,
विजय हजारे ट्रॉफी के बाद उन्होने देवधर ट्रॉफी में भी खूब रन बनाये थे, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जिसमें उन्होने 13 गेंदों में 22 रन बनाये थे।