सात फेरे लेने वाली है सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, इस चर्चित राजनेता की बनेगी दुल्हन
2017 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पंखुड़ी राजनीति में आई, उन्हें सपा ने प्रवक्ता बनाया, हालांकि छात्र जीवन में भी पंखुड़ी छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं।
हाल ही में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के नवांशहर विधायक अंगद सैनी से शादी की, दोनों विधायक की शादी की खूब चर्चा हुई, तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी,अब एक बार फिर से ऐसी ही हाई प्रोफाइल शादी होने जा रही है, ये शादी सपा की पूर्व टीवी मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक की है, पंखुड़ी एक बड़े राजनेता की दुल्हन बनने जा रही है, आइये आपको बताते हैं कि ये शादी कब और कहां होने वाली है।
सपा नेता से शादी
पंखुड़ी पाठक की शादी सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से होने वाली है, दोनों की शादी 1 दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका से होगी,
बताया जा रहा है कि ये दोनों का लव मैरिज है, जिसमें दोनों के घर वालों ने भी रजामंदी दे दी है। पंखुड़ी समाजवादी पार्टी छोड़ चुकी हैं और अब कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।
सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं
आपको बता दें कि पंखुड़ी समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं, तो अनिल यादव अभी भी सपा में हैं, वो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी कहे जाते हैं,
दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा रही हैं।
राजनीति में आने का फैसला
2017 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पंखुड़ी राजनीति में आई, उन्हें सपा ने प्रवक्ता बनाया, हालांकि छात्र जीवन में भी पंखुड़ी छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं,
वो 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता था, हालांकि वो गैर राजनीतिक परिवार से आती हैं।
सपा छोड़ने का फैसला
पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में सपा ज्वाइन की, अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा का भी हिस्सा बनी, दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी के पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक दोनों डॉक्टर हैं और निजी प्रैक्टिस करते हैं।
सपा की प्रवक्ता पंखुड़ी ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था, उन्होने कहा था कि सपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है, अब यहां दम घुटता है।



