होटल में पत्नी के साथ मौज कर रहा था तिहाड़ जेल का कैदी, पुलिस भी दे रही थी साथ, छापेमारी के बाद हड़कंप

एक कमरे में सोहराब अपनी पत्नी के साथ ठहरा था, तो बाकी दो कमरों में पुलिस वाले थे, सूचना मिलते ही एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी की टीम ने होटल पर दबिश दी।

यूपी पुलिस ने बुधवार रात को लखनऊ के कुख्यात गैंगस्टर और सीरियल किलर सोहराब को ऐशबाग के एक होटल से गिरफ्तार किया, सोहराब होटल में अपनी पत्नी और बहन के साथ पकड़ा गया, दरअसल दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और पुलिस वाले उसे पेशी के लिये तिहाड़ जेल से लखनऊ लेकर गये थे, जहां सोहराब के साथ ही सभी पुलिस वाले होटल में ऐश कर रहे थे, लखनऊ पुलिस की टीम ने छापेमारी की, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम समेत होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आरोप है कि पुलिस वालों ने पत्नी से मुलाकात कराने के लिये सोहराब को होटल में ठहराया था।

तिहाड़ जेल में कैद है सोहराब
तिहाड़ जेल में कैद सोहराब की बुधवार को कानपुर और गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी थी,
दिल्ली पुलिस की तीसरी आर्म बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस वाले उसे लेकर मंगलवार को कानपुर पहुंची, कोर्ट में पेशी के बाद वो सोहराब को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां ऐशबाग स्टेशन के सामने श्री होटल में तीन कमरे बुक किये गये।

पत्नी के साथ होटल में
एक कमरे में सोहराब अपनी पत्नी के साथ ठहरा था, तो बाकी दो कमरों में पुलिस वाले थे, सूचना मिलते ही एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी की टीम ने होटल पर दबिश दी,
तो सोहराब के कमरे में पत्नी और बहन मौजूद थी।

होटल नहीं रिजर्व पुलिस लाइन लेकर जाना था
एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को आरोपित को लेकर होटल नहीं बल्कि रिजर्व पुलिस लाइंस जाना चाहिये थे, लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया,
संबंधित पुलिस थानों को इसकी सूचना दे दी गई है, उनकी भूमिका संदिग्ध है, मामले में जांच जारी है, उन्होने बताया कि एक कमरे में सोहराब अपनी पत्नी के साथ मौज कर रहा था, तो दूसरे कमरे में पुलिस वाले भी आराम फरमा रहे थे।