कार्रवाई के बाद भी नहीं मानी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, अब गोडसे को लेकर दिया नया बयान

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को राष्ट्रपति गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का आखिरकार खामियाजा भुगतना ही पड़ा।

महात्मा गांधी के हत्या के आरोपी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद विवादों में घिरी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सरकार और पार्टी ने कार्रवाई की है, हालांकि इसके बाद भी उन्होने एक बार फिर बयानबाजी की है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है, कि कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है, कि दिन में रात लगने लगती है, लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित ना हो, सूर्य का प्रकाश स्थायी है, इसके साथ ही उन्होने ये भी लिखा कि कल मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।

रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया गया
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को राष्ट्रपति गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का आखिरकार खामियाजा भुगतना ही पड़ा, उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से हटा दिया गया है,
प्रज्ञा ठाकुर की ओर से गोडसे को देशभक्त बताने के संदर्भ में बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से कहा गया कि संसद में कल उनका बयान निंदनीय है, बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान और विचारधारा का समर्थन नहीं करती।

बैठकों में भी शामिल होने की अनुमति नहीं 
जे पी नड्डा ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से हटा दिया गया है, इस सत्र में उन्हें संसदीय पार्टी की बैठकों में भी भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी,
आपको बता दें कि हाल ही में ही भोपाल सांसद को रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी का सदस्य बनाया गया था, जिसकी अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।

विवाद से पुराना नाता 
आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवाद से पुराना नाता रहा है, उन्होने पहले भी गांधी और गोडसे को लेकर विवादित बयान दिये हैं,
जिस पर पीएम मोदी ने तब कहा था कि वो दिल से कभी उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे, प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव हराकर संसद पहुंची है।