कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बनें नंबर वन, पहले दिन शानदार गेंदबाजी

अपने देश में 250 विकेट पूरे करने के मामले में अश्विन भारत के तीसरे गेंदबाज हैं, उनसे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भी ये कारनामा कर चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़े कारनामे को अंजाम दिया, अश्विन ने मेहमान कप्तान मोमिनुल हक को बोल्ड कर भारतीय सरजमीं पर अपने 250 विकेट पूरे कर लिये, इसके साथ ही अश्विन घर पर सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुरलीधरन की बराबरी कर ली है। अश्विन ने 42 टेस्ट मैचों में 250 विकेट लिये, मुरलीधरन ने भी इतने ही मैचों में अपने घर पर  250 शिकार किये थे, वहीं अनिल कुंबले ने 43 टेस्ट मैचों में ऐसा कारनामा किया था।

दिग्गजों की सूची में नंबर वन
अपने देश में 250 विकेट पूरे करने के मामले में अश्विन भारत के तीसरे गेंदबाज हैं, उनसे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भी ये कारनामा कर चुके हैं,
अनिल कुंबले ने भारत में कुल 350 टेस्ट विकेट लिये हैं, जबकि भज्जी  के नाम 265 विकेट है।

250वां विकेट
आर अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने मोमुनुल हक और मुश्फिकुर रहीम का कैच ड्रॉप किया था, हालांकि इसके बाद अश्विन ने बोल्ड कर इस कारनामे को अंजाम दिया,
आपको बता दें कि अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना 250वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था, अब घरेलू जमीन पर 250वां विकेट भी इसी टीम के खिलाफ हासिल किया।

खराब फिल्डिंग
घरेलू सरजमीं पर 250 विकेट पूरे करने के बाद अश्विन ने बांग्लादेश को कुछ देर बाद ही बहुत बड़ा झटका दिया, उन्होने महमदुल्लाह को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा,
इंदौर में टीम इंडिया की गेंदबाजी तो अच्छी रही, लेकिन फील्डिंग बेहद लचर रही, कप्तान विराट कोहली ने एक और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने तीन कैच टपकाये।