रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष पद से ईमानदारी का हवाला देते हुए सौंपा इस्तीफा, लेटर में बताई बड़ी बात
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है, उन्होने अपना इस्तीफा एपेक्स काउंसिल को भेज दिया है।
चर्चित वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, दरअसल कहा जा रहा है कि डीडीसीए के बाकी निदेशकों ने प्रस्ताव पास कर उनकी शक्तियां छीन ली थी, जिसकी वजह से वो ज्यादा काम नहीं कर पा रहे थे, इसी वजह से उन्होने पद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।कोटला का बदला नाम
आपको बता दें कि रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम किया,
दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और रजत शर्मा काफी अच्छे मित्र थे, इसके साथ ही जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे थे, दावा किया जाता है कि रजत शर्मा को इस कुर्सी तक पहुंचाने में जेटली का बड़ा रोल था।
ट्विटर पर ऐलान
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है,
उन्होने अपना इस्तीफा एपेक्स काउंसिल को भेज दिया है, दिग्गज पत्रकार को पिछले साल जुलाई में अध्यक्ष चुना गया था, तब रजत शर्मा के साथ इस पद के लिये रेस में पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भी शामिल थे।
काम नहीं कर पा रहा था
अपने इस्तीफे में रजत शर्मा ने लिखा है, प्रिय सदस्यों, डीडीसीए के अध्यक्ष के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे पर भरोसा जताने के लिये आप सभी का धन्यवाद,
अपने छोटे से कार्यकाल में मैंने सच्चाई और ईमानदारी से काम करने की कोशिश की, हमारा एकमात्र एजेंडा एसोसिएशन का कल्याण और प्रत्येक पहलू में पारदर्शिता लाने का था। हालांकि मुझे अपने प्रयास में कई बाधाओं, विरोध और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, बस मुझे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकना था, मैं किसी भी कीमत पर समझौता करने को तैयार नहीं हूं, इसी वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
25 करोड़ का कोष
रजत शर्मा ने अपने लेटर में ये भी लिखा है कि जब मैंने डीडीसीए अध्यक्ष पद संभाला था, तो संघ का खजाना खाली था, लेकिन अब एसोसिएशन के पास लगभग 25 करोड़ रुपये का कोष है,
उन्होने लिखा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं, कि ये धन सिर्फ क्रिकेट को बढावा देने और क्रिकेटरों की मदद के लिये खर्च किया जाए।
Today I have tendered my resignation from the post of President, DDCA and has sent it to the Apex Council. I thank all of you for your overwhelming support, respect and affection during my tenure. My best wishes to @delhi_cricket— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) November 16, 2019



