सियासी उलटफेर पर संजय राउत का बड़ा बयान, बौखलाहट में कही बड़ी बात

महाराष्ट्र में सरकार गठन के सवाल पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, आज सुबह सात बजे मुझे सूचना दी गई।

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है, बीजेपी ने अजित पवार के समर्थन से सरकार बना ली है, देवेन्द्र फडण्वीस एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन गये हैं,
वहीं एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है, इस पूरे उलटफेर ने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि कल शाम तक शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने के लिये तमाम कोशिशें कर रही थी।

मुझे जानकारी नहीं  
महाराष्ट्र में सरकार गठन के सवाल पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, आज सुबह सात बजे मुझे सूचना दी गई,
इतना ही नहीं उन्होने ये भी कहा कि सरकार में शामिल होने का फैसला अजित पवार का निजी है, इससे एनसीपी और मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मैं इस मसले पर प्रेस कांफ्रेंस करुंगा।

पीठ में छुरा घोंपा 
महाराष्ट्र में सरकार बनने के मुद्दे पर शिवसेना राज्यसभा सांसद ने अजित पवार पर हमला बोला है, उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फैसले से शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं है,
वो कल शाम तक हमारे साथ थे, इतना ही नहीं बौखलाये राउत ने कहा कि अजित पवार ने जनता की पीठ में छुपा घोंपने का काम किया है।

किसानों के लिये साथ आये 
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि जनता ने जिसे जनादेश दिया है, उन्हें ही सरकार बनानी चाहिये, हम जनता खासकर किसानों की भलाई के लिये साथ आये हैं,
हमें उम्मीद है कि हम पांच साल तक  प्रदेश को स्थिर सरकार देंगे।