सिंबा में रोल के लिये डायरेक्टर के सामने सारा अली खान ने जोड़े थे हाथ, रोहित शेट्टी ने बताई पूरी बात, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा सारा अली खान की दूसरी फिल्म थी, जिसमें वो मुख्य किरदार में नजर आई।

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को सिम्बा के लिये रोहित शेट्टी ने किस तरह से चुना था, इसकी कहानी सामने आ चुकी है,
खुद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक टीवी शो के दौरान इसका खुलासा किया है, रोहित ने बताया कि सारा ने काम पाने के लिये उनके आगे हाथ जोड़े थे।

रोहित शेट्टी को भेजती थी मैसेज
दरअसल मनीष पॉल के टीवी शो में रोहित और सारा पहुंचे, जहां बातों ही बातों में रोहित ने सारा की स्ट्रगल कहानी सुना दी, उन्होने बताया कि सारा उन्हें एसएमएस करती थी,
तीन एसएमएस का उन्होने जवाब नहीं दिया, इसके बाद रोहित शेट्टी ने सारा को अगले मैसेज पर मिलने के लिये बुलाया, रोहित ने अपने ऑफिस के स्टाफ से कहा कि सारा आएगी, रिसीव कर लेना, उन्हें लगा था कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है, बॉडीगार्ड और मैनेजर लेकर आएगी, लेकिन कुछ देर बाद ही रोहित शेट्टी को उनके चीफ एडी ने कहा कि वो आ  गई है, तो उन्होने पूछा कि किसके साथ, तो एडी ने बताया अकेले।

अपने दम पर है
रोहित शेट्टी ने बताया कि लोगों को लगता है कि स्टार की बेटी है, तो काम तो ऐसे ही फटाफट मिल जाता होगा, लेकिन यकीन मानिये, सारा मेरे सामने आई,
तो मैंने पूछा कि हां बताओ, क्या कह रही हो, तो उसने हाथ जोड़ लिये, बोली सर काम दे दो, मैं बस ये कहना चाहता हूं कि सारा अली खान आज यहां सिर्फ अपने दम पर है।

दूसरी फिल्म
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा सारा अली खान की दूसरी फिल्म थी, जिसमें वो मुख्य किरदार में नजर आई, इस फिल्म में सारा के अपोजिट रणवीर सिंह थे,
इससे पहले सैफ की बेटी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से डेब्यू किया था।