शरद पवार ने मुख्यमंत्री पद के लिये इस दिग्गज का नाम रखा आगे, शिवसेना में खलबली
कहा जा रहा है कि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे चाहते हैं, कि आदित्य मुख्यमंत्री बनें, लेकिन शरद पवार और कांग्रेस इस बात के लिये राजी नहीं है।
महाराष्ट्र में सियासी महाभारत आखिरी दौर में है, कहा जा रहा है कि आज शाम शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन पर मुहर लग सकती है, लेकिन उससे पहले एक बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि अगर सीएम बनने के लिये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नहीं माने, तो उनकी जगह राज्यसभा सांसद संजय राउत ये पद संभाल सकते हैं, शरद पवार ने ये नाम सुझाया है।संजय राउत का नाम
शिवसेना में उद्धव ठाकरे के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे संजय राउत चल रहे हैं, बीती रात उद्धव ठाकरे शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे,
जहां लंबी बातचीत हुई, पवार ने उद्धव ठाकरे को समझाने की कोशिश की, कि उन्हें खुद सीएम बनना चाहिये, बैठक में मौजूद संजय राउत और आदित्य ठाकरे भी उन्हें सीएम पद संभालने के लिये मनाते रहे।
आदित्य का नाम
दरअसल कहा जा रहा है कि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे चाहते हैं, कि आदित्य मुख्यमंत्री बनें, लेकिन शरद पवार और कांग्रेस इस बात के लिये राजी नहीं है,
शरद पवार ने कहा कि आदित्य को अभी और राजनीति का अनुभव लेने की जरुरत है, क्योंकि अगर वो सीएम बनें, तो फिर उनके कैबिनेट में दूसरे वरिष्ठ मंत्रियों को असहजता का अनुभव होगा, इसलिये फिलहाल खुद उद्धव मोर्चा संभालें या फिर संजय राउत को मुख्यमंत्री बना दें।
अनुभवी नेता
सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम उद्धव ठाकरे ही होंगे, दरअसल शिवसेना ही नहीं बल्कि एनसीपी और कांग्रेस भी यही चाहती है कि किसी अनुभवी नेता को सीएम बनाया जाए,
तीनों दलों के साथ मिलकर सरकार चलाने का जिम्मा अभी आदित्य के अनुभवहीन कंधों पर नहीं डाला जा सकता, अगर शरद पवार ऐसे हालात में सोनिया गांधी को साधकर सरकार बना सकते हैं, तो 5 साल चला भी सकते हैं, इसलिये उद्धव ठाकरे को ही सीएम बनाने की बात चल रही है।


