शिल्पा शेट्टी की वजह से टूटी थी राज कुंद्रा की पहली शादी, 3 करोड़ की अंगूठी से 50 करोड़ के घर तक, फिल्मी है लव स्टोरी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, मुंबई के पास खंडाला में दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं, आज दोनों की शादी की दसवीं सालगिरह है, एक दौर में टॉप एक्ट्रेस में शामिल रही शिल्पा अपने लव अफेयर की वजह से भी चर्चा में रही हैं, उनका नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली, आइये आपको बताते हैं कि कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी।घर तोड़ने का आरोप
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, मुंबई के पास खंडाला में दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई थी, चूंकि राज कुंद्रा पहले से शादीशुदा थे,
इसलिये उनकी पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगाते हुए उस समय खूब हंगामा मचाया था।
लंदन में मुलाकात
शिल्पा और राज कुंद्रा की मुलाकात 2007 में ब्रिटिश रिएलिटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद हुई थी, दोनों पहली बार लंदन में मिले थे, तब शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड की एंबेसडर थी,
राज ने उस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी, इसी दौरान दोनों करीब आये, शादीशुदा होने के बावजूद राज कुंद्रा ने शिल्पा को डेट करना शुरु कर दिया, दूसरी ओर शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर काफी पसंद आया, और वो उन्हें दिल ही दिल में चाहने लगी।
3 करोड़ की अंगूठी
सगाई में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को तीन करोड़ की अंगूठी पहनाई थी, जो खास लंदन ने मंगवाई गई थी, सगाई के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया को वो अंगूठी दिखाई भी थी।
इसके बाद शादी की पहली सालगिरह पर राज ने अपनी पत्नी को दुबई के बुर्ज खलीफा के 19वें महले पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था, इतना ही नहीं इंग्लैंड में भी शिल्पा और राज का एक बंगला है, जिसकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये है, राज ने शिल्पा को मुंबई में भी एक सी फेसिंग विला गिफ्ट किया था।


