अजित पवार को लेकर संजय राउत का नया दावा, लौटने की संभावना, महाराष्ट्र की महाभारत में नया ट्विस्ट

शिवसेना सांसद ने कहा कि हम धनंजय मुंडे के संपर्क में हैं, उम्मीद है कि अजित पवार वापस लौट आएंगे।

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद भी तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है, बीजेपी के अजित पवार के साथ सरकार बना लेने से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को झटका लगा है, अब शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अजित  पवार पर अपना बयान बदल लिया है, पहले उन्होने छोटे पवार पर जोरदार हमला बोला था, अब कहा कि उन्हें ब्लैकमेल किया गया, संभावना है कि वो जल्द ही लौट आएंगे।

ब्लैकमेल किया गया
शिवसेना सांसद ने कहा कि हम धनंजय मुंडे के संपर्क में हैं, उम्मीद है कि अजित पवार वापस लौट आएंगे,
उन्हें ब्लैकमेल किया गया है, इसके पीछे कौन है उसका नाम भी जल्द ही हम शिवसेना के मुखपत्र सामना के माध्यम से सामने लाएंगे, इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने बीजेपी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है, तो विधानसभा में बहुमत साबित करके दिखाएं।

विधायकों को किडनैप किया गया 
संजय राउत ने कहा कि एनसीपी विधायकों को धोखे से अजित पवार अपने साथ ले गये थे, उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों से झूठ बोला गया था,
जो 8 विधायक अजित पवार के साथ गये थे, उनमें से 5 हमारे साथ वापस लौट आये हैं, उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाया गया, उनके किडनैपिंग की कोशिश की गई।

पीठ में खंजर घोंपा 
आपको बता दें कि सुबह संजय राउत ने बौखलाहट में अजित पवार पर बड़ा हमला बोला था, उन्होने कहा था कि उन्हें पहले से ही उन पर शक था,
बीती शाम वो उनसे नजरें नहीं मिला पा रहे थे, मीटिंग से भी बिना कुछ बोले ही निकल गये, इसके साथ ही उन्होने कहा था कि अजित पवार को घोटाले के मामले में आर्थर रोड जेल में होना चाहिये, तो वो डिप्टी सीएम बन गये हैं, उन्होने जनता के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है।