श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा, मैच के दौरान रोहित शर्मा ने दिखाई कप्तानी की असली ताकत, ऐसे पलट गया मैच

मैच के बाद युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैच के दौरान एक समय ऐसा था, जब कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को अपने पास बुलाया और उनसे पेप टॉक (ऐसी बात जो नई ऊर्जा का संचार कर दे) की।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में तीस रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है, हालांकि मैच और सीरीज टीम इंडिया ने कैसे जीती इसका खुलासा मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने किया है, उन्होने बताया कि कैसे बीच मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को मोटिवेट किया और टीम ने जीत हासिल की।

इमरजेंसी मीटिंग
मैच के बाद युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैच के दौरान एक समय ऐसा था, जब कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को अपने पास बुलाया और उनसे पेप टॉक (ऐसी बात जो नई ऊर्जा का संचार कर दे) की,
जिससे खिलाड़ियों को मोटिवेशन मिला, यही वजह है कि आखिरी के कुछ ओवरों में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, रोहित ने साबित किया कि कप्तानी करना एक बात है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी समझना अलग बात है।

रोहित ने की बात
62 रनों की शानदार पारी खेलने वाले अय्यर ने बताया कि बांग्लादेश की टीम अच्छा खेल रही थी, भारतीय खिलाड़ी दबाव महसूस कर रहे थे, छोटे प्रारुप में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता,
तीसरे विकेट के लिये नईम और मिथुन ने 98  रनों की साझेदारी की, जिसके बाद रोहित ने खिलाड़ियों को बुलाया, और उनसे बातें की, उन्होने कहा कि हम अपने देश के लिये खेलते हैं, मैं समझ सकता हूं कि जब विकेट ना गिरे, तो मनोबल ऊपर रखना मुश्किल होता है, रोहित की इसी मीटिंग के बाद खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और टीम को जीत मिली।

शानदार रिकॉर्ड
मालूम हो कि बतौर कप्तान रोहित का टी-20 में शानदार रिकॉर्ड है, आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित ही हैं, जिन्होने चार बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया है,
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वो एशिया कप और कई टी-20 सीरीज टीम इंडिया को जीता चुके हैं, बतौर कप्तान उन्होने अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारे हैं।