पापा सौरव गांगुली की भी नहीं सुनती बेटी सना, सोशल मीडिया पर सबके सामने की ऐसी हरकत

टीम इंडिया की जीत के बाद सौरव गांगुली ने इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, इस तस्वीर में  कोहली एंड कंपनी को जीत के बाद ट्रॉफी दी जा रही थी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बारे में कहा जाता है, कि उन्होने टीम को लड़ना सिखाया, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब दूसरी पारी में वो बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं, बीसीसीआई के मुखिया बनने के साथ ही दादा ने पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच का सफल आयोजन कर दुनिया के सामने एक बार फिर से अपनी लीडरशिप क्वालिटी का लोहा मनवाया, तीसरे ही दिन टीम इंडिया के जीत के बाद सौरव गांगुली ने एक तस्वीर पोस्ट की, इसके बाद जो हुआ वो बेहद मजेदार है।

तस्वीर पोस्ट की 
टीम इंडिया की जीत के बाद सौरव गांगुली ने इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, इस तस्वीर में  कोहली एंड कंपनी को जीत के बाद ट्रॉफी दी जा रही थी,
जिसमें सौरव गांगुली किसी चीज को लेकर थोड़े नाराज दिख रहे हैं, इसी बात को उनकी बेटी ने पकड़ा लिया और कमेंट कर पूछा, कि ऐसी क्या बात है जो आपको पसंद नहीं आ रही।

बात ना मानने वाली कहा 
इस पर पूर्व कप्तान ने अपनी बेटी सना को बात ना मानने वाली कहा, उन्होने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए लिखा, यही कि तुम मेरी बात नहीं मानती हो,

इसके बाद सना ने भी ज्यादा देर नहीं लगाई और अपने पिता से कहा कि वो ये चीज उनसे ही सीख रही है, इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं था, उन्होने फिर इस पर कोई कमेंट नहीं किया।

पारी और 46 रन से जीत
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले डे-नाइट टेस्ट में पारी और 46 रनों से हराया, इसके साथ ही विराट सेना ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया,
सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कोलकाता में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने के लिये राजी किया था, गांगुली ने इस खास टेस्ट मैच के लिये बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत कई जानी-मानी हस्तियों को भी न्योता दिया था।