महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बीच एनसीपी-कांग्रेस में खटपट शुरु, सुप्रिया सुले के बयान ने चढाया सियासी पारा
पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा, वो एक साथ लिया जाएगा, हम कल कांग्रेस के रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे थे।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर गहमागहमी जारी है, इन सबके बीच एनसीपी और कांग्रेस में खटपट शुरु हो गई है, नई सरकार पर शरद पवार के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं की बैठक की खबर पर सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है,शरद पवार की बेटी ने कहा कि उनकी बात सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष से ही होती है, दरअसल कांग्रेस नेता माणिक राव ठाकरे ने कहा था कि सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को एनसीपी अध्यक्ष से बात करने को कहा है, इसी पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वो माणिक राव ठाकरे को जानती ही नहीं है।
कांग्रेस के रिस्पॉन्स का इंतजार
पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा, वो एक साथ लिया जाएगा, हम कल कांग्रेस के रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे थे,
लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है, हम अकेले फैसला नहीं लेंगे, हमारे बीच कोई गलतफहमी नहीं है, हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और अब भी साथ हैं।
सीएम पद से कोई समझौता नहीं
दूसरी ओर शरद पवार और सोनिया गांधी के दांव के बीच शिवसेना ने अपना रुख कड़ा कर लिया है, शिवसेना ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री पद पर कोई समझौता नहीं होगा,
शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी को ये भी बता दिया है कि बीजेपी के साथ गठबंधन सीएम पद पर ही टूटी है, इसलिये समझौते का तो सवाल ही नहीं है।
शाम को बैठक
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिक राव ठाकरे ने बताया कि आज शाम कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक होगी, जिसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनेगा,
फिर शिवसेना से बात होगी, माणिकराव ने शिवसेना को हिंदुत्ववादी पार्टी बताया, लेकिन दावा किया कि अगर उनके साथ सरकार बनी तो दूसरे धर्मों के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
संजय राउत का ट्वीट
दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार बनाने की हलचलों के बीच ट्विटर पर लिखा है, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, हम होंगे कामयाब... जरुर होंगे...।
आपको बता दें कि संजय राउत बीमार हैं उन्हें कल ही एंजियोगप्लास्टी हुई है, वो अस्पताल में भर्ती है।
"लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 12, 2019
कोशीश करने वालों की कभी हार नही होती ।'
बच्चन.
हम होंगे कामयाब..
जरूर होंगे...




