नई सरकार गठन के बाद शरद पवार की बेटी का बड़ा बयान, Whatsapp Chat साझा कर बताई पूरी बात

सुप्रिया सूले ने अपने व्हॉट्सएप्प स्टेटस पर लिखा, जिंदगी में किसका विश्वास करें, जीवन में कभी इस तरह छला हुआ महसूस नहीं किया।

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के बाद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले ने बड़ा बयान दिया है, उन्होने कहा कि पार्टी और परिवार में टूट हो गई है,
सुप्रिया ने ये जानकारी अपने व्हाट्सएप्प पर दी है, आपको बता दें कि शरद पवार का कहना है कि उनके भतीजे अजित पवार ने बिना उन्हें भरोसे में लिये बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है। ये उनकी निजी राय है, एनसीपी विधायक और वो खुद बीजेपी के साथ नहीं हैं।

किसका विश्वास करें
सुप्रिया सूले ने अपने व्हॉट्सएप्प स्टेटस पर लिखा, जिंदगी में किसका विश्वास करें, जीवन में कभी इस तरह छला हुआ महसूस नहीं किया, उनका बचाव किया, प्यार किया... देखो बदले में मुझे क्या मिला।
आपको बता दें कि तमाम अटकलों और कयासों के बीच महाराष्ट्र में बीजेपी ने अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना लिया है, देवेन्द्र फडण्वीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

स्थिर सरकार चाहिये
शपथ लेने के बाद सीएम देवेन्द्र फडण्वीस ने कहा कि हमें जनता ने सरकार बनाने के लिये स्पष्ट जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया,
वो दूसरी पार्टियों से गठबंधन के लिये बात करने लगे, जिसकी वजह से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया, जनता को स्थिर सरकार चाहिये ना कि खिचड़ी सरकार, इस दौरान उन्होने अजित पवार का आभार भी जताया, उन्होने कहा कि मैं आभारी हूं, कि वो मेरे साथ आये, हम महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देंगे।

सत्ता की लड़ाई
आपको बता दें कि एनसीपी में शरद पवार के बाद उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी लड़ाई भी जारी है, अजित पवार और सुप्रिया सूले दोनों चाहते हैं कि पार्टी की कमान उनके हाथ हो,
कई बार कलह खुलकर सामने भी आ चुका है, हालांकि शरद पवार के दखल की वजह से ये मामला शांत हो जाता है।