उद्धव ठाकरे ने दिये संकेत, बीजेपी के साथ सुलह पर कही ये बात, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उद्धव ठाकरे से बीजेपी के विकल्प खत्म होने से जुड़ा सवाल किया, इस पर उद्धव ठाकरे भड़क गये।
महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी-शिवसेना में गतिरोध होने, फिर कांग्रेस तथा एनसीपी से सहयोग ना मिलने की वजह से अभी तक नई सरकार नहीं बन पाई है, हालांकि शिवसेना ने बीजेपी से सुलह के दरवाजे खोल रखे हैं, इस बात के संकेत शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिये, उन्होने कहा कि बीजेपी ने रिश्ता तोड़ा है, हमारी तरफ से कोई परेशानी नहीं है, माना जा रहा है कि ये कहना ठाकरे का एनसीपी और कांग्रेस पर दबाव बनाने की राजनीति है।आपको इतनी जल्दबाजी क्यों
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उद्धव ठाकरे से बीजेपी के विकल्प खत्म होने से जुड़ा सवाल किया, इस पर उद्धव ठाकरे भड़क गये, उन्होने कहा कि आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है,
ये राजनीति है, 6 महीने दिये हैं ना राज्यपाल ने, बीजेपी का ऑप्शन मैंने नहीं खत्म किया है, ये बीजेपी ने खुद किया है, उद्धव आगे बोले, मैं लोकसभा चुनाव से पहले अलग जा रहा था, बीजेपी मेरे पास आई, तो मैंने उनकी भावना का सम्मान किया, पूरे देश में ऐसा माहौल था कि बीजेपी की सरकार नहीं आएगी, ज्यादा से ज्यादा 200, 210 और 220 सीटें आएंगी, तो मैं उस अंधेरे में उनके साथ गया था।
बात पर अमल करो
शिवसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि बीजेपी के साथ जब लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन हुआ था, उस पर अमल करो, उन्होने ये भी कहा कि बीजेपी अभी भी इस पर नहीं पहुंच पा रही है,
लेकिन हर दिन नया ऑफर होता है। यानी अभी भी बीजेपी के साथ मिलकर शिवसेना के सरकार बनाने की संभावना जिंदा है।
किसको कितनी सीटें
बीजेपी - 105
शिवसेना - 56
एनसीपी - 54
कांग्रेस - 44
एआईएमआईएम- 02
निर्दलीय - 13
कुल सीट- 288
जादूई आंकड़ा - 145
#WATCH Mumbai: Shiv Sena chief Uddhav Thackeray reacts to a question 'Is the BJP option completely finished?'. Says, "Why are you in such a hurry? It's politics. 6 months time has been given (President's Rule). I didn't finish the BJP option, it was BJP itself which did that..." pic.twitter.com/3pew41hMuF— ANI (@ANI) November 12, 2019


