टीम इंडिया के इस दिग्गज विकेटकीपर का टी-20 और वनडे करियर खत्म, विराट कोहली ने इशारों में कही बड़ी बात

विराट ने कहा कि सबसे जरुरी ये समझना होता है, कि अगर किसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो किस स्थान पर किया है, सिर्फ प्रदर्शन देखकर लोग उत्सुक होकर कहते हैं कि चयन होना चाहिये।

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को ऋषभ पंत की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफऱ सीरीज में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जिसके बाद उनके करियर को नया मोड़ मिल गया, साहा की टेस्ट टीम में वापसी के बाद सीमित ओवरों में भी वापसी की उम्मीद हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के बयान ने काफी हद तक ये साफ कर दिया, कि फिलहाल वो सीमित ओवरों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

डे-नाइट टेस्ट
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली डे नाइट टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे, जहां उन्होने मीडिया के सवालों के जवाब दिया, विराट ने टेस्ट मैच को चुनौती बताते हुए कहा कि वह इस मैच का हिस्सा हैं,
ये उनके लिये गर्व की बात है, इसके बाद विराट से सीमित ओवरों के क्रिकेट में साहा की वापसी को लेकर सवाल किया, तो कप्तान ने साफ कहा, कि इस समय जो टीम का कॉम्बिनेशन हैं, उसे देखते हुए इस विकेटकीपर के लिये टीम में जगह बननी मुश्किल है।

क्या कहा विराट ने 
कप्तान विराट ने कहा, कि ये बहुत मुश्किल सवाल है, क्योंकि वो वर्ल्ड क्लास विकेटकीपर हैं, ये सबको पता है, आपको प्रारुप के हिसाब से बेस्ट टीम चुननी होती है, अगर आप रिद्दी की बात करें,
तो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन आपको ये समझना होगा, कि आईपीएल में 8 टीमें हैं, तो हर टीम में जो भारतीय खिलाड़ी हैं, वो खेल रहे हैं, बहुत मुश्किल हो जाता है, समझना कि कौन किससे ऊपर है,
खासकर छोटे फॉर्मेट में ये और मुश्किल होता है, कि कौन ज्यादा योगदान दे सकता है।

क्यों मुश्किल है वापसी
विराट ने कहा कि सबसे जरुरी ये समझना होता है, कि अगर किसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो किस स्थान पर किया है, सिर्फ प्रदर्शन देखकर लोग उत्सुक होकर कहते हैं कि चयन होना चाहिये,
जब वो नंबर 6 पर खेलेंगे, तो लोग कहेंगे कि प्रदर्शन दोहरा नहीं पा रहे हैं, टी-20 क्रिकेट में अलग स्थिति में खेल चला जाता है, आपको विशेषज्ञों का चयन करना होता है, इस टीम में टॉप ऑर्डर तो तय है, क्योंकि सभी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।